लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 भूगोल

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 भूगोल

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :200
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2776
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 भूगोल - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- भारत में नियोजन अनुभव पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

उत्तर -

भारत में नियोजन का प्रारंभ राज्य के जोरदार हस्तक्षेप के साथ हुआ। लेकिन फिर भी अन्य समाजवादी देशों की तुलना में कुछ मूल अंतर थे। समाजवादी देशों में निजी सम्पत्ति लगभग समाप्त कर दी गई थी, उत्पादन के सभी साधनों का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया था, उत्पादन और विनिमय गतिविधियाँ योजना प्राधिकारी द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार होनी थी। भारत में अधिकतर उत्पादन साधन निजी रहे हैं और निजी हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के विस्तार के बावजूद लगभग आधे से भी अधिक पूँजी निजी क्षेत्र के पास है और लगभग तीन चौथाई उत्पादन निजी क्षेत्र करता है। अर्थव्यवस्था के अधिकतर भाग में बाजार प्रणाली सक्रिय है। चाहे यह अपूर्ण व विकृत ही क्यों न हो।

भारत में राज्य की किसी भी निजी सम्पत्ति को बिना मुआवजा दिए अपने हाथ में नहीं ले सकता। निजी सम्पत्ति को यह कानूनी सुरक्षा प्राप्त है। भूमि सुधार के साधारण से कार्यक्रम और कुछ क्षेत्रों पर राज्य का नियंत्रण जैसे रेलवे, कोयला खानें व वित्तीय संस्थाओं को छोड़कर राज्य ने किसी बड़े पैमाने पर राष्ट्रीयकरण नहीं किया है। निजी क्षेत्र की गतिविधियों को नियंत्रण में रखने के लिए सरकार ने केवल कुछ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष मिले-जुले नियंत्रणों का सहारा ही लिया है। गरीबी हटाने और असमानताएँ दूर करने के प्रयत्नों में राजकोषीय नीति का सहारा लिया गया है। इसमें सार्वजनिक व्यय और सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा उत्पादित वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतों के निर्धारण प्रमुख हैं।

नियोजन से भारत में बहुत से संरचनात्मक परिवर्तन आए हैं लेकिन उतने नहीं जितने की नियोजक चाहते थे। औद्योगिक परिवर्तन से आम जनता को होने वाली कठिनाइयों से बचने के लिए भी नियोजन का सहारा लिया गया। 1950 के दशक में देश-विदेश दोनों में भारत की विकास संभावनाएँ बहुत अधिक दिखाई देती थी। यहाँ की सरकार स्थिर थी, काफी संख्या में विशिष्ट शिक्षित वर्ग था, नियोजित विकास की ओर वचनबद्धता थी और रक्षा व्यय काफी कम था। नेहरू का समाजवादी ढाँचे पर आधारित मिश्रित अर्थव्यवस्था की परिकल्पना माओ के कम्युनिस्ट चीन के विकास मॉडल का एक जवाब था।

1960 के दशक में वातावरण में तेजी से बदलाव आया। दो वर्ष निरंतर सूखे की स्थिति, चीन और पाकिस्तान के साथ युद्ध, तीन वर्ष तक योजना अवकाश, भारी मात्रा में खाद्यान्न के आयात सदृश घटनाओं के कारण अंतर्राष्ट्रीय बोध में परिवर्तन आया। देश के भीतर भी अनिश्चितता बढ़ी। बचत दर गिरी। आधारभूत क्षेत्रों, जैसे इस्पात व पूँजीगत वस्तुओं में अधिक्षमता (excess capacity) दिखाई देने लगी। ऐसा साफ नजर आ रहा था कि आगे वाले वर्षों में खाद्यान्न की प्रति व्यक्ति उपलब्धता एक समस्या बनी रहेगी।

लेकिन व्यवस्था बिगड़ी नहीं। नीतियों में कुछ परिवर्तन कर कृषि उत्पादन, विशेषतया, खाद्यान्न को बढ़ाया गया। सूखे के दस वर्ष के भीतर ही सभी सूचकों में सुधार हुआ और वे ऊपर की ओर जाने लगे। ऐसा उस समय हुआ जब विश्व एक बड़ी मंदी (recession) की स्थिति से गुजर रहा था, बहुत से देश जो साठ और सत्तर के दशक में सफलता की सीढ़ियाँ पार कर चुके थे, नकारात्मक या फिर मामूली सकारात्मक संवृद्धि दिखा रहे थे। लेकिन 1990 के दशक के उपकरण के रूप में केन्द्रित नियोजन पद्धति की खुलकर आलोचना होने लगी थी। विश्व अब विकेन्द्रित और सांकेतक नियोजन (decentralised and indicative planning) की तरफ झुक रहा था। पूर्वी एशिया की अर्थव्यवस्थाओं (दक्षिण कोरिया, हांगकांग, तायवान, सिंगापुर, थाईलैण्ड, मलेशिया) का भव्य विकास अनुभव बता रहा था कि बाजार प्रणाली के माध्यम से अप्रत्यक्ष सरकारी हस्तेक्षप विकास प्रक्रिया अच्छी भूमिका निभा सकता है (यह सांकेतिक योजना का एक उदाहरण है)।

परिणामस्वरूप, नियोजन की भूमिका में परिवर्तन आ रहे हैं। सामाजिक उद्देश्यों को पूरा करने में निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। इस प्रकार की नियोजन रणनीति का फ्रांस भी एक सफल उदाहरण है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- प्रादेशिक भूगोल में प्रदेश (Region) की संकल्पना का विस्तृत वर्णन कीजिए।
  2. प्रश्न- प्रदेशों के प्रकार का विस्तृत वर्णन कीजिये।
  3. प्रश्न- प्राकृतिक प्रदेश को परिभाषित कीजिए।
  4. प्रश्न- प्रदेश को परिभाषित कीजिए एवं उसके दो प्रकारों का उल्लेख कीजिए।
  5. प्रश्न- प्राकृतिक प्रदेश से क्या आशय है?
  6. प्रश्न- सामान्य एवं विशिष्ट प्रदेश से क्या आशय है?
  7. प्रश्न- क्षेत्रीयकरण को समझाते हुए इसके मुख्य आधारों का वर्णन कीजिए।
  8. प्रश्न- क्षेत्रीयकरण के जलवायु सम्बन्धी आधार कौन से हैं? वर्णन कीजिए।
  9. प्रश्न- क्षेत्रीयकरण के कृषि जलवायु आधार कौन से हैं? इन आधारों पर क्षेत्रीयकरण की किसी एक योजना का भारत के संदर्भ में वर्णन कीजिए।
  10. प्रश्न- भारत के क्षेत्रीयकरण से सम्बन्धित मेकफारलेन एवं डडले स्टाम्प के दृष्टिकोणों पर प्रकाश डालिये।
  11. प्रश्न- क्षेत्रीयकरण के भू-राजनीति आधार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  12. प्रश्न- डॉ० काजी सैयदउद्दीन अहमद का क्षेत्रीयकरण दृष्टिकोण क्या था?
  13. प्रश्न- प्रो० स्पेट के क्षेत्रीयकरण दृष्टिकोण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  14. प्रश्न- भारत के क्षेत्रीयकरण से सम्बन्धित पूर्व दृष्टिकोण पर प्रकाश डालिये।
  15. प्रश्न- प्रादेशिक नियोजन से आप क्या समझते हैं? इसके उद्देश्य भी बताइए।
  16. प्रश्न- प्रादेशिक नियोजन की आवश्यकता क्यों है? तर्क सहित समझाइए।
  17. प्रश्न- प्राचीन भारत में नियोजन पद्धतियों पर लेख लिखिए।
  18. प्रश्न- नियोजन तथा आर्थिक नियोजन से आपका क्या आशय है?
  19. प्रश्न- प्रादेशिक नियोजन में भूगोल की भूमिका पर एक निबन्ध लिखो।
  20. प्रश्न- हिमालय पर्वतीय प्रदेश को कितने मेसो प्रदेशों में बांटा जा सकता है? वर्णन कीजिए।
  21. प्रश्न- भारतीय प्रायद्वीपीय उच्च भूमि प्रदेश का मेसो विभाजन प्रस्तुत कीजिए।
  22. प्रश्न- भारतीय तट व द्वीपसमूह को किस प्रकार मेसो प्रदेशों में विभक्त किया जा सकता है? वर्णन कीजिए।
  23. प्रश्न- "हिमालय की नदियाँ और हिमनद" पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  24. प्रश्न- दक्षिणी भारत की नदियों का वर्णन कीजिए।
  25. प्रश्न- पूर्वी हिमालय प्रदेश का संसाधन प्रदेश के रूप में वर्णन कीजिए।
  26. प्रश्न- भारत में गंगा के मध्यवर्ती मैदान भौगोलिक प्रदेश पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।
  27. प्रश्न- भारत के उत्तरी विशाल मैदानों की उत्पत्ति, महत्व एवं स्थलाकृति पर विस्तृत लेख लिखिए।
  28. प्रश्न- मध्य गंगा के मैदान के भौगोलिक प्रदेश पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  29. प्रश्न- छोटा नागपुर का पठार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  30. प्रश्न- प्रादेशिक दृष्टिकोण के संदर्भ में थार के मरुस्थल की उत्पत्ति, महत्व एवं विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  31. प्रश्न- क्षेत्रीय दृष्टिकोण के महत्व से लद्दाख पर विस्तृत टिप्पणी लिखिए।
  32. प्रश्न- राजस्थान के मैदान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  33. प्रश्न- विकास की अवधारणा को समझाइये |
  34. प्रश्न- विकास के प्रमुख कारक कौन-कौन से हैं? वर्णन कीजिए।
  35. प्रश्न- सतत् विकास का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  36. प्रश्न- सतत् विकास के स्वरूप को समझाइये |
  37. प्रश्न- सतत् विकास के क्षेत्र कौन-कौन से हैं? वर्णन कीजिए।
  38. प्रश्न- सतत् विकास के महत्वपूर्ण सिद्धान्त एवं विशेषताओं पर विस्तृत लेख लिखिए।
  39. प्रश्न- अल्प विकास की प्रकृति के विभिन्न दृष्टिकोण समझाइए।
  40. प्रश्न- अल्प विकास और अल्पविकसित से आपका क्या आशय है? गुण्डरफ्रैंक ने अल्पविकास के क्या कारण बनाए है?
  41. प्रश्न- विकास के विभिन्न दृष्टिकोणों पर संक्षेप में टिप्पणी कीजिए।
  42. प्रश्न- सतत् विकास से आप क्या समझते हैं?
  43. प्रश्न- सतत् विकास के लक्ष्य कौन-कौन से हैं?
  44. प्रश्न- आधुनिकीकरण सिद्धान्त की आलोचना पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।
  45. प्रश्न- अविकसितता का विकास से क्या तात्पर्य है?
  46. प्रश्न- विकास के आधुनिकीकरण के विभिन्न दृष्टिकोणों पर प्रकाश डालिये।
  47. प्रश्न- डॉ० गुन्नार मिर्डल के अल्प विकास मॉडल पर विस्तृत लेख लिखिए।
  48. प्रश्न- अल्प विकास मॉडल विकास ध्रुव सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए तथा प्रादेशिक नियोजन में इसकी सार्थकता को समझाइये।
  49. प्रश्न- गुन्नार मिर्डल के प्रतिक्षिप्त प्रभाव सिद्धांत की व्याख्या कीजिए।
  50. प्रश्न- विकास विरोधी परिप्रेक्ष्य क्या है?
  51. प्रश्न- पेरौक्स के ध्रुव सिद्धान्त पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  52. प्रश्न- गुन्नार मिर्डल के सिद्धान्त की समीक्षा कीजिए।
  53. प्रश्न- क्षेत्रीय विषमता की अवधारणा को समझाइये
  54. प्रश्न- विकास के संकेतकों पर टिप्पणी लिखिए।
  55. प्रश्न- भारत में क्षेत्रीय असंतुलन की प्रकृति का वर्णन कीजिए।
  56. प्रश्न- क्षेत्रीय विषमता निवारण के उपाय क्या हो सकते हैं?
  57. प्रश्न- क्षेत्रीय विषमताओं के कारण बताइये। .
  58. प्रश्न- संतुलित क्षेत्रीय विकास के लिए कुछ सुझाव दीजिये।
  59. प्रश्न- क्षेत्रीय असंतुलन का मापन किस प्रकार किया जा सकता है?
  60. प्रश्न- क्षेत्रीय असमानता के सामाजिक संकेतक कौन से हैं?
  61. प्रश्न- क्षेत्रीय असंतुलन के क्या परिणाम हो सकते हैं?
  62. प्रश्न- आर्थिक अभिवृद्धि कार्यक्रमों में सतत विकास कैसे शामिल किया जा सकता है?
  63. प्रश्न- सतत जीविका से आप क्या समझते हैं? एक राष्ट्र इस लक्ष्य को कैसे प्राप्त कर सकता है? विस्तारपूर्वक समझाइये |
  64. प्रश्न- एक देश की प्रकृति के साथ सामंजस्य से जीने की चाह के मार्ग में कौन-सी समस्याएँ आती हैं?
  65. प्रश्न- सतत विकास के सामाजिक घटकों पर विस्तृत टिप्पणी लिखिए।
  66. प्रश्न- सतत विकास के आर्थिक घटकों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कीजिए।
  67. प्रश्न- सतत् विकास के लिए यथास्थिति दृष्टिकोण के बारे में समझाइये |
  68. प्रश्न- सतत विकास के लिए एकीकृत दृष्टिकोण के बारे में लिखिए।
  69. प्रश्न- विकास और पर्यावरण के बीच क्या संबंध है?
  70. प्रश्न- सतत विकास के लिए सामुदायिक क्षमता निर्माण दृष्टिकोण के आयामों को समझाइये |
  71. प्रश्न- सतत आजीविका के लिए मानव विकास दृष्टिकोण पर संक्षिप्त चर्चा कीजिए।
  72. प्रश्न- सतत विकास के लिए हरित लेखा दृष्टिकोण का विश्लेषण कीजिए।
  73. प्रश्न- विकास का अर्थ स्पष्ट रूप से समझाइये |
  74. प्रश्न- स्थानीय नियोजन की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
  75. प्रश्न- भारत में नियोजन के विभिन्न स्तर कौन से है? वर्णन कीजिए।
  76. प्रश्न- नियोजन के आधार एवं आयाम कौन से हैं? वर्णन कीजिए।
  77. प्रश्न- भारत में विभिन्न पंचवर्षीय योजनाओं में क्षेत्रीय उद्देश्यों का विवरण प्रस्तुत कीजिए।
  78. प्रश्न- आर्थिक विकास में नियोजन क्यों आवश्यक है?
  79. प्रश्न- भारत में नियोजन अनुभव पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  80. प्रश्न- भारत में क्षेत्रीय नियोजन की विफलताओं पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  81. प्रश्न- नियोजन की चुनौतियां और आवश्यकताओं पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  82. प्रश्न- बहुस्तरीय नियोजन क्या है? वर्णन कीजिए।
  83. प्रश्न- पंचायती राज व्यवस्था के ग्रामीण जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की विवेचना कीजिए।
  84. प्रश्न- ग्रामीण पुनर्निर्माण में ग्राम पंचायतों के योगदान की विवेचना कीजिये।
  85. प्रश्न- संविधान के 72वें संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं में जो परिवर्तन किये गये हैं उनका उल्लेख कीजिये।
  86. प्रश्न- पंचायती राज की समस्याओं का विवेचन कीजिये। पंचायती राज संस्थाओं को सफल बनाने हेतु सुझाव भी दीजिये।
  87. प्रश्न- न्यूनतम आवश्यक उपागम की व्याख्या कीजिये।
  88. प्रश्न- साझा न्यूनतम कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक रूपरेखा प्रस्तुत कीजिये।
  89. प्रश्न- भारत में अनुसूचित जनजातियों के विकास हेतु क्या उपाय किये गये हैं?
  90. प्रश्न- भारत में तीव्र नगरीयकरण के प्रतिरूप और समस्याओं की विवेचना कीजिए।
  91. प्रश्न- पंचायती राज व्यवस्था की समस्याओं की विवेचना कीजिये।
  92. प्रश्न- प्राचीन व आधुनिक पंचायतों में क्या समानता और अन्तर है?
  93. प्रश्न- पंचायती राज संस्थाओं को सफल बनाने हेतु सुझाव दीजिये।
  94. प्रश्न- भारत में प्रादेशिक नियोजन के लिए न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम के महत्व का वर्णन कीजिए।
  95. प्रश्न- न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम के सम्मिलित कार्यक्रमों का वर्णन कीजिए।
  96. प्रश्न- भारत के नगरीय क्षेत्रों के प्रादेशिक नियोजन से आप क्या समझते हैं?

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book